मैनपुरी के करहल में बीती रात कस्बे के मुढ़िया मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर में दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया।स्वयं सेवकों ने अखंड भारत के नक़्शे के आकर मे दीप प्रज्वलित किये l कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दीप जलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। दीपोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। स्वयंसेवकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समाज में सकारात्मकता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर संघचालक लाल सिंह, नगर कार्यवाह दिव्यांशु, नगर सह संघचालक हरिशंकर, अनिल तिवारी, दीपू राठौर, गौरव दुबे, सरनाम सिंह, नैतिक गुप्ता सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।