फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छह अक्तूबर से रामलीला का शुभारंभ, 13 को निकलेगी राम बरात

मैनपुरी। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान में छह अक्तूबर से रामलीला का शुभारंभ होगा। गणेश पूजन, मुकुट पूजन और पृथ्वी पूजन के साथ लीला शुरू होगी। 13 अक्तूबर को भगवान श्रीराम की बरात निकाली जाएगी। 21 को रावण वध के साथ दशहरा मेला का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने बताया कि वृंदावन के श्रीकृष्णानंद रामलीला-रासलीला मंडल में कानपुर, बांदा, जालौन और फतेहपुर के कलाकार लीलाओं का मंचन करेंगे। रावण की भूमिका कानपुर के कलाकार रमन शुक्ला निभाएंगे, जबकि माता जानकी की भूमिका महिला कलाकार निभाएंगी। मंत्री सुरेशचंद्र बंसल बीनू ने बताया कि आठ अक्तूबर को भगवान भोलेनाथ की बरात, 13 को भगवान श्रीराम की भव्य बरात निकलेगी। 14 को जनकपुरी महोत्सव, 21 को रावण वध व दशहरा मेला, 22 को भरत मिलाप, 23 को रामराज्याभिषेक और 24 अक्तूबर को रामयज्ञ के साथ लीला का समापन होगा। कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू ने बताया कि महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज का सानिध्य लीला का शुभारंभ मंगलवार को शाम 5:30 बजे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें