मैनपुरी। रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनें अपने भाई के पास और भाई अपनी बहनों के पास निकले तो उन्हें जिले में जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ा। ईशन नदी तिराहे पर 5 मिनट की दूरी तय करने में लोगों को करीब 1 घंटे का समय लगा। आगरा बाईपास मार्ग, भोगांव मार्ग और कचहरी मार्ग पूरी तरह से जाम हो गए। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिससे काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे। यातायात पुलिस कर्मचारियों को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।