मैनपुरी के भोगांव में नगर की पुरानी आलू मंडी से शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक भजनों की गूंज के साथ शुरू हुई यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करती हुई जीटी रोड स्थित एक मैरिज होम पर पहुंचकर धूमधाम से संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।