फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाथों की कला से मिट्टी के दीयों में भर रहे जान, दीपावली पर बढ़ी मांग

मैनपुरी। बेजान मिट्टी को अपने हुनर और हाथों की कला से खूबसूरत दीपकों का रूप देने वाले प्रजापति समाज के लोग दीपावली की तैयारियों में पूरी तरह जुटे हुए हैं। घर-आंगन को रोशन करने के लिए कुम्हारों ने हजारों की संख्या में मिट्टी के दीपक तैयार किए हैं। इस बार दीपकों की मांग पहले से अधिक बताई जा रही है। हालांकि, कड़ी मेहनत के बावजूद कुम्हारों को उनकी कला के अनुरूप आमदनी होती नजर नहीं आ रही है। प्रजापति कॉलोनी निवासी समले ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उन्होंने करीब एक लाख दीपक तैयार किए थे। अब दीपावली के त्योहार को लेकर भी लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि आधुनिक दौर में भले ही लोग घरों को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक लाइटों से सजाते हों, लेकिन दीपावली पर मिट्टी के दीपकों का महत्व आज भी बरकरार है। लोगों का मानना है कि दीपावली दीपों का त्योहार है और मिट्टी के दीयों के बिना इसका उत्सव अधूरा है। यही वजह है कि हर साल दीपावली पर मिट्टी के दीपकों की मांग बनी रहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें