फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिला थाना पहुंचीं छात्राएं, जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

मैनपुरी में अमर उजाला के दोस्त-पुलिस कार्यक्रम के तहत सोमवार को बीएनएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं को महिला थाना का भ्रमण कराया गया। छात्राओं ने थाने की कार्यप्रणाली को करीब से जाना और पुलिस अधिकारियों से महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और आपात स्थिति में मदद लेने के तरीकों की जानकारी ली। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक हेमलता सिंह ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय निडरता से सामना करना चाहिए। पुलिस हर समय उनकी मदद के लिए उपलब्ध है। उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर संपर्क, निजी जानकारी साझा और अपनी फोटो या अन्य व्यक्तिगत सामग्री सार्वजनिक करने से बचना चाहिए। प्रभारी निरीक्षक ने साइबर हेल्पलाइन 1930, पुलिस सहायता 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में करीब 40 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महिला मुख्य आरक्षी कुसुम, महिला आरक्षी कमलेश, गजल, सोनम वर्मा, मोनिका आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें