फरेंदा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10.12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के गौराबाजार निवासी विरेन्द्र कुमार (41) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।