नौतनवा रेलवे रूट पर बुधवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 12 बजे किलोमीटर संख्या 12/12 और 16/13 के बीच हुआ। गोरखपुर से नौतनवा जा रही ट्रेन संख्या 15105 की चपेट में युवक आ गया। सूचना पर पहुंची पुरंदरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।