महराजगंज में नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने लेहड़ा मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया।