फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़ौरा मिल को मौका देने से मजदूर युनियन में उबाल

श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार शाम पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर युनियन के अध्यक्ष ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी की तरफ से गड़ौरा शुगर फैक्ट्री को फिर मौका दिए जाने का विरोध दर्ज कराया। उन्होंने श्रम प्रवर्तन अधिकारी से कहा कि शुगर फैक्ट्री 2012 से 22 करोड़ रुपए कर्मियों का बकाया है, लेकिन युनियन की शिकायत पर उनका विभाग सिर्फ नोटिस ही जारी कर रहा है। युनियन श्रम कानून का पालन नहीं हो रहा इसकी बार बार शिकायत कर रहा लेकिन कभी जिला प्रशासन समझौता करा देता तो कभी श्रम विभाग नोटिस जारी कर मिल प्रबंधन को तारीख पर तारीख दे रहा। पिछली नोटिस पर भी युनियन के पदाधिकारियों ने श्रम प्रवर्तन कार्यालय में मिल प्रबंधन के आने का इंतजार किया। आज 9 अक्टूबर को भी यही हुआ। यूनियन के लोग बेठे रहे, लेकिन मिल की तरफ से किसी के न आने पर फिर क्यों नोटिस जारी कर मिल प्रबंधन को मौका दिया जा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें