फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई इंदिरा गांधी की जयंती

कांग्रेस कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने की और संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ल ने किया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि इंदिरा गांधी मजबूत नेतृत्व क्षमता वाली प्रधानमंत्री थीं। उनके कार्यकाल में पाकिस्तान के दो हिस्से हुए और बांग्लादेश के रूप में नए राष्ट्र की स्थापना हुई। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी को पूरी दुनिया में एक सशक्त नेता के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें