फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: दीपावली-छठ पर भारत-नेपाल सीमा अलर्ट, बिना पहचान पत्र वालों को लौटाया

दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए सोनौली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसएसबी और पुलिस के जवान यात्रियों के पहचान पत्र व सामान की सघन जांच कर रहे हैं। बिना आवश्यक पहचान पत्र के भारत में प्रवेश करने पहुंचे कुछ लोगों को वापस नेपाल लौटा दिया गया। मुख्य सीमा मार्ग के साथ पगडंडी रास्तों और सीमावर्ती गांवों में भी गश्त बढ़ा दी गई है। संदिग्धों से पूछताछ के साथ वाहनों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है। एसएसबी, पुलिस और नेपाल पुलिस संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही हैं। सीओ नौतनवा वसंत कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें