नौतनवा तहसील क्षेत्र के हरदी डाली गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने घरेलू गैस सिलेंडर में गैस की जगह पानी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने 21 नवंबर को प्रगतिशील गैस सर्विस मुडिला से सिलेंडर लिया था। आरोप है कि एक बार खाना बनाने के बाद ही सिलेंडर खाली हो गया। एजेंसी की कार्यवाहक मैनेजर ने मामले की जांच कर दूसरा सिलेंडर उपलब्ध कराने की बात कही है। वहीं, क्षेत्रीय एआरओ ने लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराने का आश्वासन दिया है।