महराजगंज में बीसी सखियों ने मानदेय भुगतान, पहचान पत्र जारी करने और पंचायत भवन में बैठने की व्यवस्था समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शासनादेशों का अनुपालन कराते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की।