पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने दुर्गविजय उर्फ दुरविजय (52) को गिरफ्तार किया है। वह ईटहिया टोला, डुमरी गांव का निवासी है। न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने उसे पकड़ा। आरोपी के खिलाफ वाद संख्या 342/26 में बीएनएस की धाराओं 115(2), 352, 351(3) और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय महराजगंज भेज दिया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी और कांस्टेबल आनंद साहनी शामिल रहे।