फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के लापता होने के मामले में वांछित आरोपी को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। बालिका 29 जनवरी 2024 को लापता हुई थी। इस संबंध में पुरंदरपुर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। पांच नवंबर को पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद किया। उसके बयान के आधार पर कुशीनगर के कप्तानगंज निवासी राहुल अग्रहरि (26) का नाम सामने आया। इसके बाद मुकदमे में धारा 366 की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें