लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के 65 वर्षीय बुजुर्ग पर आरोप लगाया है। आरोपी दूसरे समुदाय का है। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना के विरोध में परिजनों, ग्रामीणों और बजरंग दल ने प्रदर्शन किया। एसडीएम यदुवीर सिंह ने रासुका और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का आश्वासन दिया है।