फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: अब इंतखाब से भी हो सकेगा किसानों का सत्यापन, धान खरीद में होगी सहूलियत

लखीमपुर खीरी जिले में इन दिनों धान खरीद चल रही है। किसानों को सहूलियत हो इसको लेकर अब इंतखाब ( (खतौनी / अधिकार अभिलेख की नकल) से भी खरीद हो सकेगी। शासन की ओर से आए आदेश के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल बृहस्पतिवार को शहर की राजापुर मंडी में बनाए गए केंद्रों पर किसान तौल कराते हुए दिखाई दिए। इधर कुछ दिनों से सरकारी धान खरीद के लिए किसानों के रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा था। इससे किसान परेशान थे। विभागीय अधिकारियों का मानना था कि इससे खरीद पर प्रभाव पड़ रहा है। किसानों का कहना था कि रजिस्ट्रेशन का जब सत्यापन किया जाता है तो कहीं अनेबल टू सर्वे दिख रहा है कहीं धान की जगह दूसरी फसल दिख रही है। इसके साथ ही कई जगह नाम में भी परिवर्तन होने के चलते यह दिक्कतें सामने आ रही थी। किसानों ने जिस रकबा में धान की फसल का रजिस्ट्रेशन किया ऑनलाइन सत्यापन में उस रकबा पर फसल का मिलान नहीं हो रहा था। डिप्टी आरएमओ नमन पांडेय ने बताया कि 90 प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी हैं। कुछ तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था जिसे दुरुस्त कराने का अंतिम चरण चल रहा है। बताया कि अब इंतखाब से सत्यापन कराया जा रहा है। साथ ही अगर किसी के नाम में कोई दिक्कत तो भी वह लेखपाल से सत्यापन कराते हुए तौल करवा सकता है। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें