लखीमपुर खीरी के मितौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत तेंदुआ के मजरा लोहन्ना स्थित गोशाला में अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। गोशाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। ग्रामीणों ने गोशाला में गोवंशीय पशुओं की देखरेख और खानपान की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कई गोवंशों की मौत होने का आरोप लगाया।