नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का आंदोलन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सीएमओ कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने प्रार्थना सभा आयोजित कर सरकार से मांगें जल्द पूरी करने की अपील की। जिलाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने बताया कि धरने के दौरान उनसे वार्ता करने के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।