फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय में बढ़ोतरी: मैलानी में आउटसोर्स कर्मचारियों ने निकाला जुलूस, आतिशबाजी कर जताई खुशी

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 02 Sep 2026 03:01 PM IST

प्रदेश सरकार की ओर से आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने पर लखीमपुर खीरी की मैलानी नगर पंचायत के आउटसोर्स कर्मचारियों ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी की तस्वीरों को हाथ में लेकर जुलूस निकाला। मानदेय बढ़ने पर ये कर्मचारी ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरके और आतिशबाजी कर खुशी जताई। 

जुलूस में शामिल कर्मचारी मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नगर पंचायत कार्यालय से चलकर चमन चौराहा, रेलवे कॉलोनी, गोल मार्केट, पुराना बाजार होते हुए वापस नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी के आवास के सामने जुलूस पहुंचने पर प्रतिनिधि भवानी शंकर माहेश्वरी ने कर्मचारियों पर पुष्पवर्षा कर और तिलक लगाकर कर्मचारियों का स्वागत किया। 

जुलूस में इमरान, राहुल शर्मा, तौसीफ शाह, राकेश, दिलशाद, सुरेश, राजपाल, भोलू, जय प्रकाश सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। मानदेय में बढ़ोतरी पर कर्मचारियों ने सरकार का आभार जताया। अध्यक्ष प्रतिनिधि भवानी शंकर माहेश्वरी ने कहाकि सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता व उनके आत्मसम्मान को नई ऊंचाई मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें