फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: बच्चों के सामने निशात को खींचकर अंदर ले जाता दिखा सऊद; देखें वीडियो

Wed, 23 Sep 2026 11:20 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल में शिक्षिका निशात फातिमा की हत्या और युवक सऊद की आत्महत्या के मामले में मंगलवार सुबह सीसी कैमरे की 15 सेकेंड की फुटेज वायरल हुई। इसमें निशात को सऊद बच्चों और स्टाफ के सामने हाथ पकड़कर खींचते हुए स्कूल के अंदर ले जाता दिखाई दे रहा है। फुटेज सामने आने के बाद घटना से पहले स्कूल में हुए घटनाक्रम की तस्वीर सामने आई है।

सीसी कैमरे की फुटेज में सऊद निशात को जबरन पकड़कर पहली मंजिल की ओर ले जाता दिखाई दिया था। इसके बाद वहां गोली चलने की घटना हुई। पुलिस पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट, सीसी कैमरे की फुटेज, दोनों तमंचों, खोखों और अन्य फोरेंसिक साक्ष्यों को मिलाकर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। बैलेस्टिक रिपोर्ट से हत्या और आत्महत्या में इस्तेमाल हथियारों से हुई फायरिंग का क्रम स्पष्ट होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें