छोटी उम्र, बड़ी सोच... इस कहावत को सच कर दिखाया है कुशीनगर के 6 वर्षीय अल्फाज शेख ने। नेपाल में बाढ़ की तबाही को टीवी और सोशल मीडिया पर देखकर मासूम इतना भावुक हुआ कि उसने एक साल से गुल्लक में जमा की गई अपनी पूरी बचत नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के नाम करने का फैसला कर लिया।