फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष की गाड़ी घेरकर लगाए नारे, पूर्व मंत्री इंद्रजीत के समर्थकों पर आरोप

नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार(फौजी) की गाड़ी शनिवार शाम म्योहर गांव के पास कुछ लोगों ने घेर ली। इस दौरान लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। चालक किसी तरह गाड़ी निकालकर वहां से आगे बढ़ा। नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार (फौजी) ने बताया कि शनिवार शाम एक कार्यक्रम में शामिल होकर वह मंझनपुर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी म्योहर गांव के पास पहुंची, सदर विधायक इंद्रजीत सरोज के समर्थक बताए जा रहे कुछ लोग गाड़ी के सामने आ गए और नारेबाजी करने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। इसके बाद कई भाजपा कार्यकर्ता करारी थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें