मंझनपुर क्षेत्र से संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही सूचना के संबंध में अवगत कराना है कि दिनेश पुत्र नथनलाल निवासी लहना थाना करारी, आज सुबह अपनी ससुराल मेंहदीपुर थाना मंझनपुर से अपनी मोटरसाइकिल से अपने गांव लहना जा रहे थे। तभी धाता रोड स्थित तन्नापर नहर की पुलिया के किनारे न बने होने के कारण से नहर में गिर गये, जिससे उनकी दुःखद मृत्यु हो गई है। थाना स्थानीय पुलिस एवं फील्ड यूनिट की टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है।