फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सड़क हादसों पर लगाम के लिए सड़कों पर उतरा परिवहन विभाग, डग्गेमार वाहनों पर कसा शिकंजा

कासगंज। जिले में बढ़ते सड़क हादसों और नियमों को ताक पर रखकर सवारियां ढो रहे डग्गेमार वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग और परिवहन निगम ने संयुक्त अभियान छेड़ दिया है। ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत बुधवार को ज्वाइंट चेकिंग कर बस स्टैंड और गोरहा क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान दो डबल डेकर बसों समेत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किए गए और कुल 82 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।बस स्टैंड के आसपास से अनधिकृत रूप से सवारियां भरने वाली एक डबल डेकर बस को चेकिंग टीम ने पकड़ा। बस द्वारा परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर सवारियां बैठाई जा रही थीं। इसके अलावा गोरहा क्षेत्र में भी दो डबल डेकर बसों की जांच की गई, जहां क्षमता से अधिक सवारियां मिलने पर कार्रवाई की गई। टीम ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए सख्त संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें