गुरु रामदास सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से गोविंदनगर स्थित गुरुद्वारा गुरु रामदास में 1984 के दंगों में जान गंवाने वालों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर मृतकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं गुरु रामदास सेवा फाउंडेशन के सचिव सरदार अजीत सिंह छाबड़ा ने गुरुद्वारे में अरदास की। उन्होंने कहा कि 1984 की घटना को सिख समाज कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि 127 निर्दोष लोगों का कोई कसूर नहीं था फिर भी उन्हें घरों से निकालकर मार डाला गया। सभा में अध्यक्ष रमिंदर सिंह रिंकू, कुलबीर सिंह महाजन, जसवीर सिंह, हरमीत सिंह, मनजीत सिंह, सुरेंद्र पाल, दलजीत कौर, मनप्रीत कौर, अमरदीप सिंह, इकबाल कौर, नीतू भाटिया और सीमा भाटिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।