कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) के नेतृत्व में व्यापारियों ने यूपीआई पर 15 अक्टूबर 2026 से लागू हो रहे एमडीआर शुल्क के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही, एडीएम सिटी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर इस शुल्क को तत्काल वापस लेने की मांग की है।