कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिकरू चौकी के फत्तेपुर गांव में बेखौफ चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। चोर घर में घुसकर अलमारी और बक्सों में रखे हजारों रुपये की नकदी और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात समेटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।