बारिश और जलभराव के चलते सिंहपुर से कल्याणपुर जाने वाला मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में पानी भरा होने के कारण उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं।