कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सिखटिया गांव में शनिवार सुबह करीब सात बजे जमीन धंसने से सात फीट गहरा गड्ढा हो गया। बदलू पासवान और धनराज पासवान के घर के पास नीम के पेड़ के नजदीक हुई इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 ने जांच-पड़ताल की। ग्रामीणों का अनुमान है कि यहां पूर्व में कुआं रहा होगा, जिसके चलते मिट्टी धंसी है। एहतियात के तौर पर ग्रामीणों ने बच्चों को गड्ढे के पास जाने से रोक दिया है और खुद निगरानी कर रहे हैं।