मंधना-सिंहपुर मार्ग पर सड़क कटने से बने जानलेवा गड्ढे को पीडब्ल्यूडी ने भरवा दिया है। बरसात के दौरान सड़क का आधा हिस्सा कटने से यहां करीब तीन से चार फीट गहरा गड्ढा हो गया था। रात के अंधेरे में गड्ढा दिखाई नहीं देने से कई वाहन सवार गिरकर चोटिल हो चुके थे। इससे मार्ग से गुजरने वाले लोगों को हादसे का डर बना रहता था। स्थानीय लोगों की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर पीडब्ल्यूडी ने गड्ढे को भरवा दिया, जिससे राहगीरों को राहत मिली है।