फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: गवाहों को धमकाने के मामले में हाजिर न होने पर 82 की कार्यवाही की गई

सजेती थाना क्षेत्र के घनामति रामपुर में गवाहों को धमकाने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर पर पुलिस ने अनाउंस कर 82 की कार्यवाही करते हुए नोटिस चस्पा की है। पुलिस ने पूरे गांव में मुनादी कराकर गांव वालों को भी जानकारी दी है। मालूम हो कि घनामति रामपुर में युवक की हत्या के बाद हत्याभियुक्त जमानत पर आ गए थे। इसके बाद गवाहों को धमकाने का मामला चारो आरोपियों नमन गुप्ता, मयंक त्रिपाठी, शुभम त्रिपाठी व मधुरम त्रिपाठी के खिलाफ दर्ज किया गया था। तबसे चारो आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने गांव पहुंचकर मुनादी कराते हुए आरोपियों के घरों में 82 की कार्यवाही करते हुए न्यायालय द्वारा जारी नोटिस आरोपियों के घरों में चस्पा की है। थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि चारो हत्याभियुक्त जमानत के बाद आ गए थे। उसके बाद उनके खिलाफ गवाहों को धमकाने का मामला दर्ज किया गया था। तब से सभी हाजिर न होकर फरार चल रहे हैं। बताया कि अब भी हाजिर नहीं होते तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें