फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने साइकिल सवार किसान को रौंदा, मौके पर मौत, मचा कोहराम

साढ़ थाना क्षेत्र के बेहटा-बुजुर्ग गांव में शनिवार शाम केले लादकर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार किसान को पीछे से टक्कर मार कर रौंद दिया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पिकअप चालक की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। भेल्सा गांव निवासी भोलानाथ पाल (62) किसान थे। शनिवार शाम वह साइकिल से खाद लेने बेहटा-बुजुर्ग जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई केले लदी तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद किसान सड़क पर गिर पड़े और पिकअप की चपेट में आ गए। उनकी साइकिल भी पिकअप के अगले हिस्से में फंस गई। हादसे के बाद चालक ने गाड़ी रोक दी, लेकिन नशे में होने के कारण वह मौके से भाग नहीं सका। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीट दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही पत्नी अनीता बदहवास हो गईं। सूचना पर पहुंची साढ़ पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और गुस्साए ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। मृतक के बेटे शिवनेश लखीमपुर में और अवनीश पाल सूरत में निजी नौकरी करते हैं। करीब साढे तीन घंटे बाद शव को कब्जे मे लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें