बारिश के बीच मंधना फ्लाईओवर का ड्रेनेज सिस्टम सवालों के घेरे में आ गया है। मंधना पुलिया के पास फ्लाईओवर से बारिश का पानी झरने की शक्ल में नीचे हाईवे की लेन पर गिर रहा है। लगातार गिरते पानी के कारण हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और पुलिया से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।