फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मौरंग लदा डंपर खराब होने से हाईवे पर लगा भीषण जाम

कानपुर-लखनऊ हाईवे के नए गंगापुल पर रविवार शाम मौरंग लदा डंपर खराब होने से जाम लग गया। करीब एक घंटे तक वाहन रेंगते हुए निकले। कालपी निवासी चालक उस्मान डंपर में मौरंग लादकर श्रावस्ती जा रहा था। जाजमऊ नए गंगापुल पर डंपर बंद हो गया। इसके बाद वाहनों की रफ्तार थमने लगी। वाहनों की लाइन पुल से होती हुई जाजमऊ चुंगी चौराहे के फ्लाईओवर तक पहुंच गई। मौके पर जाजमऊ पुलिस पहुंची। मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से डंपर को पुल पार कराया गया। इसके बाद वाहन निकल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें