पुरवामीर गांव में जमीन धंसने से यशी की मौत के बाद अब उसके परिवार पर बेघर होने का संकट आ गया है। सात घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जेसीबी और पोकलैंड चलाने से विनोद सविता का घर पूरी तरह टूट गया। खाने-पीने और रहने की कोई व्यवस्था न होने पर परिवार ने पड़ोसियों के यहां शरण ली है।