पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर स्नान और पितरों के तर्पण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, लेकिन घाटों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं दिखीं। महिलाओं की सुविधा के लिए बनाए गए वस्त्र परिवर्तन कक्ष बंद रहे। इससे गंगा स्नान करने पहुंचीं महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। महिला श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आई। महिलाओं के लिए बनाए गए वस्त्र परिवर्तन कक्ष बंद होने से उन्हें कपड़े बदलने में परेशानी हुई।