किदवई नगर 40 दुकान बाजार में बुधवार को हुई तेज बारिश के बाद स्थिति भयावह हो गई है। सड़कों पर जलभराव के साथ-साथ सीवर लाइन बैक मारने से बाजार में गंदा पानी भर गया है। नारकीय हालात के कारण कई बच्चे सुबह स्कूल नहीं जा सके और व्यापारियों का कारोबार पूरी तरह ठप हो गया। क्षेत्रीय लोगों में नगर निगम के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।