बारिश के चलते चकेरी एयरपोर्ट की पार्किंग में जगह-जगह पानी भर गया। यात्रियों और वाहन चालकों को अपने सामान के साथ जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। पार्किंग में पानी के बीच वाहन खड़े रहे। इससे यात्रियों ने जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए। वहीं रनवे में पानी भरने की आशंका को एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने सिरे से खारिज किया।