फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सड़क हादसे में दो मासूम भाइयों की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

बिधनू के मझावन में शनिवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे दो मासूम भाइयों आयुष (5) और पीयूष (3) को पीछे से आई डग्गामार बस ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा 32 वर्षीय पिता अमर बहादुर निषाद भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद बस लेकर भागे चालक को पुलिस ने रमईपुर में पकड़ लिया। भारू गांव निवासी श्याम मनोहर के अनुसार बेटा अमर बहादुर पेशे से राजमिस्त्री है। शनिवार दोपहर बेटा बाइक से अपने दोनों बेटों आयुष और पीयूष को लेकर जहानाबाद के माणिकपुर क्योटरा गांव स्थित अपनी ससुराल पत्नी लक्ष्मी से मिलने जा रहा था। मझावन में केनरा बैंक के पास विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। अमर बहादुर और दोनों बच्चे उछलकर सड़क पर जा गिरे। इस बीच जहानाबाद की ओर से आ रही डग्गामार बस ने तीनों को कुचल दिया। बस के पहियों के नीचे आने से दोनों बच्चों की मौके पर मौत हो गई। अमर बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अमर को बिधनू सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने अमर को हैलट रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का दावा है कि बस का अगला शीशा टूटा हुआ था और ब्रेक भी खराब थे। इसी वजह से चालक सड़क पर गिरे पिता-पुत्रों को देखकर भी बस नहीं रोक सका। कार्यवाहक बिधनू थाना प्रभारी सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चालक को रमईपुर के पास पकड़कर बस कब्जे में ली गई है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें