कानपुर के शिवराजपुर क्षेत्र अंतर्गत थाथी निवादा और महिपालपुर गांव में नाले की समय से सफाई न होने के कारण नाला पूरी तरह चोक हो गया है। इसके चलते नाले का बदबूदार गंदा पानी दुकानों, मकानों और स्कूल परिसर में भर गया है। स्कूल में पानी भरने से बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों और दुकानदारों में भारी आक्रोश है।