साढ़ थाना क्षेत्र के छांजा गांव में 30 घंटे से कमरे में बंधक बने युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस को मोहल्ले की महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने युवक को कमरे से बाहर निकाला और महिला के साथ उसे थाने ले जाने का प्रयास किया तो महिलाओं ने पुलिस की गाड़ी घेर ली। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस दोनों को सुरक्षित थाने ले जाने में सफल रही।