मंधना क्षेत्र में यूपीएसआईडीसी की स्वर्ण जयंती विहार आवासीय योजना डेढ़ दशक बीतने के बाद भी धरातल पर पूरी तरह नहीं उतर सकी है। योजना का भविष्य लंबे समय से मुआवजे के विवाद में फंसा हुआ है। शादीपुर और पचोर गांव की जमीन का योजना के लिए अधिग्रहण किया गया था। इसके बाद किसानों ने निर्धारित मुआवजे को कम बताते हुए अधिक मुआवजे की मांग को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटा दिया था। मामला कोर्ट में पहुंचने के बाद योजना की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।