फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 162 शिक्षकों को किया सम्मानित

Shikha Pandey Updated Sat, 05 Sep 2026 08:16 PM IST

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी की अगुवाई में शनिवार को शिक्षक दिवस पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों, प्रोफेसरों, एचबीटीयू, डिग्री कॉलेजों, इंटर कॉलेजों, राजकीय पॉलिटेक्निक, आईटीआई, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 162 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एडीएम सिटी आलोक कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि, एमएलसी राज बहादुर सिंह चंदेल, प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एसपी तिवारी ने सभी को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जीवन में व्यक्ति को निखारने और उसे एक सशक्त व्यक्तित्व प्रदान करने में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का साधन नहीं है बल्कि यह जीवन को दिशा देने और संस्कारों से जोड़ने का माध्यम है। इस मौके पर संजय कुमार शुक्ला, डॉ. ऋचा गिरी, डॉ. एसके बर्मन, डॉ. सौरभ अग्रवाल, विनय प्रताप सिंह, मनोज कुमार, डा. रचना त्रिवेदी, डा. अंकित त्रिवेदी, अलका द्विवेदी, ऋषिका मिश्रा, बृजेश अवस्थी, अनुराग गुप्ता,अनूप चतुर्वेदी, ज्योति बाबा, बीडी पांडेय, हेमराज सिंह गौर, राकेश तिवारी, अनिल कटियार आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें