फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

गोविंद नगर स्थित गोविंदेश्वर महादेव साई कृपा धाम मंदिर पार्क, जे-ब्लॉक में बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। विश्नोई समिति की ओर से आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान राधे-कृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वृंदावन के सुप्रसिद्ध कथा व्यास हित राम प्रकाश भारद्वाज महाराज 11 से 17 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर दो से शाम छह बजे तक श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। आयोजकों के मुताबिक, 18 नवंबर को हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में अमित विश्नोई, पूजा, अनिल और स्मिता विश्नोई सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें