चौबेपुर ब्लॉक के बिरतियान गांव में नालियां चोक होने से सीवर का गंदा पानी गलियों में बह रहा है। घरों के सामने जलभराव होने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। जमा बदबूदार पानी के कारण आसपास के लोगों का रहना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं होने से समस्या बनी हुई है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने नालियों की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।