फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेनों में चढ़ने को हुई धक्कामुक्की, बाथरूम तक में सफर करने को मजबूर हुए यात्री

त्योहार की छुट्टियां खत्म होते ही घरों से कामकाज पर लौटने वालों की भीड़ ट्रेनों में उमड़ पड़ी है। मंगलवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का ऐसा दबाव बढ़ा कि प्लेटफॉर्म से फुट ओवरब्रिज तक पैर रखने की जगह नहीं बची। ट्रेन में सवार होने के लिए धक्कामुक्की हुई तो जनरल कोच में सीट पाने के लिए मारामारी। हालात यह रहे कि कोच में जगह नहीं मिलने पर यात्रियों को बाथरूम तक में बैठकर सफर करना पड़ा। त्योहार पर अपनों के साथ खुशियां बांटकर लौट रहे लोगों के हिस्से में रेलवे की बदइंतजामी और जोखिम भरा सफर आया। सबसे ज्यादा अफरातफरी कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस में दिखी। ट्रेन के पहुंचते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। दरवाजों पर भीड़ के चलते अंदर दाखिल होना मुश्किल हो गया। कुछ यात्री खिड़कियों के रास्ते कोच में घुसने लगे। सीटों पर कब्जे की कोशिश में धक्कामुक्की होती रही। परिवार और सामान के साथ सफर कर रहे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। त्योहार के बाद यात्रियों की भारी भीड़ जुटने का अंदेशा पहले से था इसके बावजूद अतिरिक्त ट्रेनों और जनरल कोच की पर्याप्त व्यवस्था नजर नहीं आई। प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रित करने के इंतजाम भी नाकाफी दिखे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें