फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नुक्कड़ नाटकों में दिखेगा प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल का सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा और उपलब्धियों की गाथा अब नुक्कड़ नाटकों के जरिए जनता तक पहुंचाई जाएगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा उत्तर और दक्षिण की ओर से इसके लिए व्यापक कार्यक्रम तय किए गए हैं। उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने पत्रकारों को बताया कि 22 से 28 सितंबर तक प्रत्येक विधानसभा में 20 स्थानों पर नमो सेवा-अनकही कहानियां का मंचन होगा। संगीतमय मंचन में सांस्कृतिक मंत्रालय के कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे। प्रत्येक विधानसभा में नाट्य प्रस्तुति भी आयोजित की जाएगी। विद्यालयों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं भी होंगी। वार्ता में उत्तर जिला महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के प्रभारी प्रमोद विश्वकर्मा, अनुराग, सीमा, अवधेश सोनकर शामिल रहे। इसी तरह भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बताया कि सभी विधानसभाओं के प्रमुख और व्यस्त चौराहों पर नुक्कड़ नाटक होंगे। इनमें मोदी के 13 वर्ष के मुख्यमंत्री और 12 वर्ष के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के अवसर, स्वच्छता और डिजिटल सेवाओं से जुड़े कार्यों को प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें