पोस्ट मानसूनी बारिश की वजह से धान के किसानों को काफी परेशानी हुई है। धान की फसल खेतों में ही बारिश और तेज हवा की वजह से गिर गई है। ऐसे में जब धान की फसल पक कर तैयार होगी, तो इसकी कटाई और मड़ाई में किसानों को काफी दिक्कतें होंगी। कुरसौली, मोहनपुर, टिकरा, नौरंगाबाद, प्रतापपुर, पंचमापुर में धान की फसल खेतों में गिरी है।